सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। सदर बाजार क्षेत्र की कोर्ट रोड स्थित एक होटल के बेसमेंट में बुधवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही होटल में ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने कमरों से बाहर निकल आए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े आठ बजे होटल के बेसमेंट में बने कार्यालय में लगे बिजली के बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे धुआं उठने लगा और थोड़ी ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। मौके पर मौजूद होटल स्टाफ ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक होटल कर्मचारियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। फायर कर्मियों ने पहुं...