पीलीभीत, मई 29 -- पूरनपुर। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि पीलीभीत हाइवे पर स्थित एक होटल के बाहर एक व्यक्ति तमचंा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंच गई। इस दौरान एक व्यक्ति होटल के बाहर खड़ा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीलू दीक्षित पुत्र हरिश्चंद्र निवासी सबलपुर बताया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीलू को जेल भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- होटल के बाहर तमंचे सहित आरोपी पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...