कानपुर, जून 3 -- कानपुर देहात। संवाददाता अकबरपुर कोतवाली के बारा जोड़ के पास एक होटल के बाहर खड़ी कार में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग के विकराल रुप धारण करने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

कार में आग कैसे लगी बारा जोड़ के निकट  स्थित होटल अमर भोग के बाहर होटल मालिक विमल यादव की एक लक्जरी कार खड़ी थी। वहीं बगल में ईवी रिक्शा की दुकान है। उसके सामने कूड़ा करकट पड़ा था। दुकान के लिये ऊपर से बिजली की केबिल पड़ी थी।  केबिल टूटने से कूड़े में आग लगी और उससे वहां खड़ी कार में आग लग गई। उस वक्त कार में कोई नहीं था। आग लपटें उठती देख कुछ लोग कार को बुझाने की कवायद शुरु किये लेकिन आग के विकराल रुप धारण करने और कार का इंर्धन टैंक फटने के डर से सभी दूर खड़े हो गये।

फायरब्रिगेड क...