मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- मुजफ्फरनगर। शहर के नावल्टी चौक स्थित एक होटल में ग्राहक के सामने खाना खाते समय छोलों में कीड़े निकल गए। कीड़े तैरते मिलने पर ग्राहक के होश उड़ गए। इस घटना को लेकर होटल संचालक और ग्राहक के बीच तीखी नोकझोंक और बहस हुई। ग्राहक ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। नावल्टी चौक स्थित एक होटल पर खाना खाने पहुंचा था। जैसे ही उसने छोले खाने शुरू किए, उसे कीड़े दिखाई दिए। जब उसने इसकी शिकायत होटल प्रबंधन से की, तो संचालक ने मामले को रफादफा करने की कोशिश की, जिससे विवाद बढ़ गया। हंगामे पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राहक ने तुरंत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय टीम हरकत में आई। खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना ...