संवाददाता, अक्टूबर 6 -- यूपी के आगरा के 80 फुटा मार्ग ट्रांस यमुना इलाके में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक होटल के कमरे से अचानक एक लड़की चीखते हुए बाहर निकल गई। शनिवार की शाम हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। इसी से अचानक लड़की होटल के कमरे से चीखते हुए सड़क पर आ गई। इसके बाद उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया। वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। लड़की की शिकायत पर बंटी नाम के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार युवती खंदौली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। उसने पुलिस को बताया वह डॉक्टर के पास दवा लेने जा रही थी। रास्ते में बंटी मिला। उसने जबरन बाइक पर बैठा लिया। वह लड़की को अपने साथ होटल ले आया। वहां एक कमरे में ले गया। कमरे में घ...