मेरठ, अगस्त 28 -- UP News: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भावनपुर के होटल में 12वीं की छात्रा के साथ युवक ने रेप किया। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के सदस्यों ने होटल घेर लिया और हंगामा कर दिया। आरोपी युवक को होटल में ही दबोच लिया और पिटाई कर दी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गंगानगर में निशांत रेजीडेंसी होटल में एक छात्रा के गैर संप्रदाय के युवक के साथ आने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर हिंदू संगठन के सदस्यों ने सुबह करीब 10 बजे होटल को घेर लिया और हंगामा कर दिया। इस दौरान होटल के कमरे में आरोपी समीर किशोरी के साथ मिला। इस दौरान लोगों ने आरोपी को पीट दिया। सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस युवक और छात्रा को थाने ले आई। इसके बाद छात्रा क...