प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। मुकदमे की पैरवी को हाईकोर्ट आए एक नामचीन दवा कंपनी के उप निदेशक सैबाल मुखर्जी सिविल लाइंस स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिले। सैबाल पश्चिम बंगाल के जाधवपुर साउथ 24 परगना के रहने वाले थे और शहर में 24 अप्रैल से होटल में ठहरे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब कैब चालक उन्हें लेने होटल पहुंचा। बार-बार कॉल करने पर भी बात न होने पर चालक ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर बात की तो वहां बैठे कर्मचारी ने उनके कमरे में कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर होटल कर्मचारी उनके कमरे में गए और आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। दूसरी चाभी से कमरा खोला गया तो सैबाल मुखर्जी बाथरूम में पड़े थे। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव मौके पर पहुंचे और उन्हें एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.