प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- कुंडा। नगर के बाहर हाईवे पर संचालित हो रहे एक ओयो होटल की शिकायतें मिलने पर रविवार को उसकी जांच करने एसडीएम वाचस्पति सिंह व सीओ अमरनाथ गुप्ता की टीम पहुंची तो हड़कम्प मच गया। हालांकि जांच के दौरान जिस बात की शिकायत थी वैसा कुछ होटल में नहीं मिला। एसडीएम ने जांच के बाद होटल के अभिलेख अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय को होटल पर नजर रखने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान होटल में कोई मिला नहीं, फिर भी अभिलेख लाए गए हैं और उस पर नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...