वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिद्धगिरि बाग (सिगरा) में मंगलवार शाम निर्माणाधीन होटल की पांचवीं मंजिल से पोर्टिको का शेड गिर गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। सिगरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सिद्घगिरी बाग इलाके में चेतगंज निवासी श्याम अरोड़ा को दो पहिया वाहन का शोरूम है। शोरूम के ऊपर पांच मंजिला होटल निर्माण चल रहा है। डेडवा गांव (कछवांरोड) निवासी 38 वर्षीय दिनेश कुमार और उसका साथी 35 वर्षीय अमन मौर्या प्रथम तल के बाहरी हिस्से में पुट्टी कर रहे थे। इस दौरान पांचवीं मंजिल से करीब पांच फुट लंबा पोर्टिको शेड गिर गया। इसकी जद में आकर दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं अमन को हाथ पर चोट लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शोरूम कर्मचारियों की मदद से दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.