होटल कारोबारी रक्षामंत्री से मिले
लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ होटल गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर नगर निगम द्वारा लाइसेंस शुल्क में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि खाड़ी युद्ध के कारण गैस आपूर्ति बाधित होने से व्यवसाय पहले ही संकट में है, ऐसे में शुल्क वृद्धि से हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। रक्षामंत्री ने तुरंत महापौर सुषमा खर्कवाल को व्यापारियों को राहत देने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महामंत्री जितेन्द्र अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णुधर, एस०एन तिवारी, अनूप खन्ना समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.