हमीरपुर, मार्च 30 -- भरुआ सुमेरपुर। गत 24 मार्च की रात करीब 11 बजे कस्बे के उद्योग नगरी में संचालित अर्थ होटल में हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपी ने 26 मार्च की रात में पूर्व सभासद के घर पहुंच कर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। घटना के समय पूर्व सभासद उत्तराखंड में था। घर में उनका परिवार मौजूद था। वापस लौटकर आए पूर्व सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। 26 मार्च की रात पूर्व सभासद राजेश सहारा के घर होटल कांड का आरोपी नैतिक सोनी आ धमका और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पूर्व सभासद को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। घटना के वक्त सभासद का परिवार घर पर मौजूद था। पूर्व सभासद व्यापार के सिलसिले से उत्तराखंड गए थे...