फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-12 मोड़ स्थित एक होटल पर काम कर रहे कर्मचारी पर कार सवार युवकों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की कोशिश कर दी। घटना के दौरान होटल कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए एक युवक को मौके पर पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक, कार व पिस्टल को कब्जे में ले लिया।गांव चन्दावली निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-12 मोड़ स्थित चंदीला फूड पर नौकरी करता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने साथी अशोक व अन्य कर्मचारियों के साथ होटल पर मौजूद था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और ऑर्डर के लिए बुलाने लगे।

घटनाक्रम अभिषेक के अनुसार उसने अपने साथी अनुज को ऑर्डर लेने के लिए भेजना चाहा, लेकिन कार में आगे बैठे यु...