कोडरमा, मार्च 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कॉमर्शियल गैस की सप्लाई अचानक बंद होने पर कोडरमा के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने इसे बड़ा झटका बताया है। कहा कि यदि सप्लाई तुरंत बहाल नहीं की गई, तो वे अपने प्रतिष्ठान बंद करने पर मजबूर होंगे। बताया गया कि अधिकतर होटलों के पास दो से तीन दिन का स्टॉक बचा है। लगभग 20 प्रतिशत होटल पहले ही बंद हो चुके हैं। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो 50 प्रतिशत से अधिक बंद हो सकते हैं। शिव वाटिका के संचालक सुजीत लोहानी ने बताया कि होटल उद्योग एक आवश्यक सेवा है, क्योंकि छात्र, वरिष्ठ नागरिक और कामकाजी पेशेवर अपने दैनिक भोजन के लिए इन्हीं पर निर्भर हैं। सप्लाई रुकने से इन वर्गों को भारी परेशानी हो सकती है। साथ ही कई लोगों को रोजी-रोजगार भी प्रभावित हो सकता है।स्टेशन रोड स्थित मेनका होटल के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि...