औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास सोमवार की देर रात एक होटल और खटाल में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गई। आग की लपटों में होटल का सारा सामान और नकदी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। शिव भोजनालय होटल संचालक शिवकुमार सिंह ने इस घटना के लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि पुलिस ट्रांसफार्मर से आग लगने की संभावना सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। ओबरा प्रखंड के मनोरा बाजितपुर निवासी शिवकुमार सिंह नगर परिषद कार्यालय के पास किराये की जगह पर होटल और खटाल का संचालन करते हैं। वह करीब 15 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान करते हैं। वह तीन सालों से यहां होटल का संचालन कर रहे हैं। उनके अनुसार परिवार रात करीब दो बजे सो रहा था। जोरदार आवाज और आग की लपट देखकर सभी की नींद खुल गई। आग बुझाने के प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.