मेरठ, मार्च 7 -- तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की हत्या में जांच और साक्ष्य संकलन के लिए दो टीमों को लगाया गया है। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने आरोपियों की कार और होटल के कमरे की छानबीन की। टीम मुहब्बत का डीएनए सैंपल तलाश रही थी, ताकि ये पुष्टि की जा सके कि इसी कार में लाश को रखकर ठिकाने लगाया गया था। वहीं, होटल के कमरे में भी छानबीन कर सैंपल उठाए गए हैं। इस मामले में दूसरी ओर फोरेंसिक लैब के वैज्ञानिकों से पत्राचार कर सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग कवर करने के लिए कहा है। इसके अलावा मेरठ पुलिस ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है, ताकि इस मामले में बाकी कार्रवाई कराई जा सके। मेरठ के एक होटल में विदेशी महिला की हत्या करने के बाद आरोपियों ने 21 फरवरी को शव को कार में रखकर मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास स्थित एक खाली प्लॉट में फेंक दिय...