नैनीताल, जून 10 -- भीमताल। ग्रेटर भीमताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने पर्यटन सीजन के दौरान क्षेत्र में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर सीडीओ अरविंद कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। होटल व्यवसायी नितेश बिष्ट ने बताया भीमताल में अनियोजित रूट डायवर्जन, यातायात अव्यवस्था और अपर्याप्त सूचना व्यवस्था के चलते पर्यटकों और स्थानीय को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन सीजन के दौरान अनावश्यक रूट डायवर्जन से बचने, आवश्यक होने पर इसकी पूर्व सूचना सभी संबंधित माध्यमों से देने की मांग की गई। साथ ही प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट संकेतक लगाए जाने, गूगल मैप्स पर ट्रैफिक एवं मार्ग संबंधी जानकारी समय-समय पर अपडेट करने और पर्यटकों की सहायता के लिए सूचना केंद्र स्थापित करने की मांग की l यह भी पढ़ें- यात्रा संचालन केंद्र के आंगन में ही बदइंतजामी हावी

हिंदी हिन्...