होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात
अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़। अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन व चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अलीगढ़ शहर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। समस्याओं के व्यावहारिक एवं सकारात्मक समाधान हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अलीगढ़ के व्यापारिक एवं पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी। डा. विभव वाष्णेर्य ने बताया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डा. विभव वाष्णेर्य, डा. अभिषेक सिंह, मानव महाजन, विवेग बगाई, प्रमीत गुप्ता, सरदार मनमीत सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.