आगरा, अप्रैल 5 -- चतुर्थ रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को होटल अमर विलास ने होटल होलिडे इन को नौ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अमर विलास के डेन जोंस को मैन ऑफ द मैच, अमर विलास के प्रवीण सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और अमर विलास के ही दीपक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि मैच का टॉस होटल हॉलिडे इन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। होलीडे इन के कप्तान का पहले बल्लेबाजी का फैसला अमर विलास के गेंदबाजों ने पूरी टीम को 6.3 ओवर में 32 रन पर आउट करके गलत साबित कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल अमर विलास की टीम ने 2.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि द इंटरनेशनल स्कूल आगरा के विंग कमांडर सुरेंद्र खनूजा ने विजेता खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.