सहारनपुर, जनवरी 27 -- कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध लोगों की तलाश में नगर के तमाम होटलों में मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया । हालाकि जांच में पुलिस के हाथ कुछ नही लगा। लेकिन होटल व असामाजिक तत्व इससे चौकन्ना जरूर हो गये। अभियान में उप निरीक्षक आजाद मोतला व महिला उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी टीम के साथ रही । होटल संचालकों को भी पुलिस ने बेहद चौकन्ना रहने की हिदायत दी गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...