कोडरमा, मार्च 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने झुमरी तिलैया स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह जांच झंडा चौक एवं स्टेशन रोड क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित दुकानों में की गई। बिक्री किए जा रहे तेल, घी, सॉस, नमकीन, बेकरी उत्पाद एवं अन्य मसालों की भी जांच की गई। दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। होली पर्व को देखते हुए सभी मिष्ठान भंडार, फूड स्टॉल, होटल, रेस्टोरेंट एवं ठेला-खोमचा संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन का कड़ाई से पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के विक्रय का निर्देश दिया गया। पैकेज्ड खाद्य सामग्री पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि एवं निर्माता का पूर्ण पता अंकित होने के बाद ही उसके उपयोग का निर्देश दिया गया...