बगहा, मार्च 12 -- बगहा। बगहा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में होटलों, रेस्टोरेंटों और चाय की दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। पड़ताल में सामने आया है कि कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, जिससे सरकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। वहीं होटल संचालको के द्वारा दिखावे के लिए पहले से लिये गये कमर्शियल सिलेंडर को बाहर रखा गया है वहीं उनके किचेन व गोदाम में घरेलू सिलेंडर से भोजन व मिठाई आदि का निर्माण हो रहा है। जानकारी के अनुसार, घरेलू रसोई के लिए मिलने वाला गैस सिलेंडर अब होटल और ढाबों तक पहुंच रहा है। सूत्रों की मानें तो गैस एजेंसियों से जुड़े कुछ बिचौलिये सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.