बगहा, मार्च 8 -- बेतिया शहर में लोगों के फूड हैबिट में बदलाव आ रहा है। खान-पान को लेकर लोग रेस्टोरेंट व होटलों में जाना अधिक पसंद कर रहे हैं। जंक फूड, चाइनीज फूड, तरह-तरह के व्यंजन का स्वाद लेने के लिए लोग चुनिंदा होटलों में सपरिवार पहुंच रहे हैं। नगर के सुप्रिया रोड सहित शहर में छोटे-बड़े होटल इन दिनों धड़ल्ले से खुल रहे हैं, लेकिन नियमों को ताक पर रखते हुए होटल वाले अब भोजन के साथ नि: शुल्क पानी देने के बजाय अलग-अलग ब्रांड वाले 20 रुपए की बोतल बिना आर्डर किए ही टेबल पर लाकर रख दे रहे हैं। ऐसे में भोजन करने गए लोगों को अंदेशा ही नहीं होता और उनके बिल में पानी की बोतल का खर्च जोड़ दिए जाते हैं। भोजन करने के बाद जहां 500 से लेकर 1000 अथवा उससे अधिक का बिल बनता है, वहां पर बड़ी आसानी से होटल वाले खपत के हिसाब से पानी के बोतल की कीमत को भी ज...