जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, संवाददाता। व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। इसके अभाव में होटल और ढ़ाबा संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश होटलों में मेन्यू घटा दिया गया है। तेज आंच में पकने वाले चायनीज व्यंजनों को नहीं बनाया जा रहा है। हालांकि खाने का रेट अभी पुराना ही चल रहा है। कई होटल रेस्टोरेंट संचालक अपने घरों में रखे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करके व्यवसाय चला रहे हैं। कहते हैं कि उसके खत्म हो जाने पर सर्विस बन्द कर देने की नौबत आ जाएगी। हिसं जलालपुर के अनुसार क्षेत्र के दो होटलों की रविवार को हिन्दुस्तान टीम ने पड़ताल की। उजाला होटल रेहटी के मैनेजर विपिन राय ने बताया कि गैस नहीं मिलने की वजह से भट्ठी पर खाना बन रहा है। चाइनीज आइटम को बनाने के लिए तेज आंच की जरूरत होती है। भट्ठी पर उतन...