हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- हजारीबाग। हमारे प्रतिनिधि शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को मटवारी स्थित ए के इंटरनेशनल होटल में फायर ऑडिट किया गया। ऑडिट के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने होटल में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच की और प्रबंधन को आवश्यक सुधार एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की सलाह दी। वहीं, हजारीबाग के कैनेरी इन होटल में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान होटल के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और आपातकालीन निकासी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही होटल प्रबंधन और कर्मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.