प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद प्रयागराज में शुरू हुए अग्नि सुरक्षा ऑडिट में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। शहर के अधिकतर होटलों में अग्निशमन यंत्र तो हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाले प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में आग पर शुरुआती नियंत्रण की व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे है।

अग्निशमन विभाग की जांच अग्निशमन विभाग चार जून से लगातार होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच कर रहा है। सात दिनों में 149 होटलों की जांच की जा चुकी है। जांच में अधिकांश प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म और अन्य सुरक्षा उपकरण तो मिले, लेकिन वहां कर्मचारियों को इनके उपयोग की मूलभूत जानकारी तक नहीं है। कई होटलों में कर्मचारियों को पता नहीं कि आग लगने पर किस तरह अग्निश...