जयपुर, मार्च 31 -- राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने अपनी चर्चित 'इंतजारशास्त्र' सीरीज के नौवें अध्याय (चैप्टर-9) के माध्यम से राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) के अधूरे पड़े गेस्ट हाउस को मुद्दा बनाते हुए सरकार की नीयत और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।मोदी और मैक्रों की तारीफ का हवाला पूर्व सीएम गहलोत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में याद दिलाया कि जयपुर का राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर एक ऐसा प्रतिष्ठित स्थल है, जिसकी भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना खुद प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने अपने जयपुर दौरे के दौरान की थी। गहलोत ने सवाल उठाया ...