गंगापार, जून 4 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली में हाल ही में एक होटल में लगी भीषण आग की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और अग्निशमन विभाग सक्रिय मोड पर है। इसी क्रम में अग्निशमन केंद्र फूलपुर द्वारा गुरुवार को कस्बा फूलपुर स्थित गुलाब हॉस्पिटल, लोचनगंज तथा बीकानेर होटल का अग्निसुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के तरीके बताए। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही आग से बचाव के उपायों, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, गै...