फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ईरान-इजराइल व अन्य खाड़ी देशों के मध्य चल रहे युद्ध से घरेलू गैस के आयात पर प्रभाव पड़ा है। इसके बाद गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की मारामारी देखने को मिल रही है। किल्लत के बीच होटल, रेस्टोरेंट, ढावों, टी स्टाल और फास्ट फूड कार्नरों पर घरेलू गैस का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने भी स्वीकार किया है कि व्यवसायिक स्थलों पर घरेलू गैस का दुरुपयोग किया जा रहा है। घरेलू गैस को लेकर होली के बाद से समस्या आ रही है। गैस एजेंसियों पर लाइनें नहीं टूट रही हैं। इस सबके बाद सबसे अधिक समस्या उन उपभोक्ताओं को हो रही है जिनके पास एक ही सिलेंडर है। घरेलू गैस की मारामारी के बीच शहर में फास्ट फूड कार्नर, मिठाई दुकानों, होटल, ढावा, टी स्टाल आदि में खुलेआम घरेलू गैस का प्रयोग हो ...