होटल, कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी की सघन चेकिंग, बेसमेंट में होटल पर जड़ा ताला
उरई, जून 25 -- माधौगढ़। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को एसडीएम, सीओ, कोतवाल और फायर कर्मियों की टीम ने माधौगढ़ व बंगरा में होटल, लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। मानक पूरे न मिलने पर एक होटल के बेसमेंट में ताला लगवा दिया। एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ अंबुज सिंह यादव, कोतवाल अभिलाष मिश्रा व फायर सर्विस मेन बृजकिशोर की टीम सुबह बस स्टैंड स्थित सिंह भोजनालय पहुंची। जांच में भोजनालय के बेसमेंट में अग्निशमन के पर्याप्त साधन नहीं मिले। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एसडीएम ने तत्काल बेसमेंट में ताला लगवा दिया। यह भी पढ़ें- मानकों की अनदेखी वाली लाइब्रेरी सीज, कोचिंग सेंटरों को नोटिस चेकिंग अभियान की सूचना मिलते ही कई लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर संचालक ताला बंद कर भाग खड़े हुए। टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.