कौशाम्बी, फरवरी 28 -- करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर संवरो निवासी एक युवक की होंडा सिटी सवारों ने तमंचे की बट से पिटाई की। उसका ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमीनपुर संवरो निवासी मो. शादाब ने बताया कि 26 फरवरी को वह अपने ट्रैक्टर से मजदूरों को छोड़ने इलाके के सचवारा गांव गया था। सभी को छोड़कर नहर मार्ग से लौट रहा था। कुछ दूर आगे बढ़ने पर होंडा सिटी कार सवार छह युवकों ने ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद बिना कुछ बताए पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने पीड़ित को तमंचे की बट से पीटा। उसका ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान चीख-पुकार पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह जान बचाई। पीड़ित ने हमला करने वाले दो युवकों को पहचान लिया है। इनमें एक घमसिरा गांव का दिव्यांशू यादव उर्फ शान...