नई दिल्ली, मार्च 7 -- होंडा कार्स भले ही भारतीय बाजार में बेहतर सेल्स के लिए तसर रही हो, लेकिन देश के बाहर उसका दबदबा बना हुआ है। वो लगभग हर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब कंपनी ने जापानी मार्केट के लिए नई होंडा इनसाइट (Honda Insight) को रिवील कर दिया गया है। यह इनसाइट का फोर्थ-जनरेशन मॉडल है। यह चार-डोर वाली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर बन गई है। इनसाइट में अपने डेब्यू के बाद से कई बड़े बदलाव हुए हैं। ओरिजिनल वर्जन दो-डोर, दो-सीट वाली हाइब्रिड लिफ्टबैक थी, जबकि सेकंड जनरेशन 5 लोगों के बैठने की जगह वाली फोर-डोर लिफ्टबैक में बदल गई। थर्ड जनरेशन फिर ट्रेडिशनल फोर-डोर सेडान लेआउट में बदल गई। हालांकि, इसे भारतीय बाजार में कभी नहीं लाया गया। अब मार्केट अवेलेबिलिटी भी बदल रही है। पहले इनसाइट मॉडल यूनाइटेड स्टेट्स में बेचे जाते थे, लेकिन लेटेस...