नई दिल्ली, जनवरी 29 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) अपने पॉपुलर एक्टिवा के साथ देश के स्कूटर सेगमेंट सालों से राज कर रही है। यह एक फैमिली-फॉर्मेट स्कूटर है जिसने ब्रांड के लिए लगातार बिक्री और वॉल्यूम हासिल किए हैं। दूसरी तरफ, डियो भी एक पॉपुलर पेशकश है। कंपनी इसकी अपील को और बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसका एक स्पेशल X-एडिशन पेश किया है। डियो भारत में होंडा का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। यह अपने स्पोर्टी फॉर्मेट डिजाइन से युवा ग्राहकों को अट्रैक्ट करता है। होंडा डियो को 110cc और 125cc दोनों इंजन ऑप्शन में पेश करती है, जिसमें 125cc वर्जन प्रीमियम सेगमेंट में है। इसे होंडा डियो 125 X-एडिशन कहा जाता है। इस स्पेशल एडिशन की कीमतें अभी तक होंडा ने नहीं बताई हैं। होंडा डियो 125 X-एजिशन टॉप-स्पेक H-स्मार्ट वैरिएंट पर बेस्ड है...