नई दिल्ली, जून 12 -- भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा की कारों का एक अलग ही क्रेज रहता है। होंडा ने बीते महीने यानी मई, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर होंडा अमेज (Honda Amaze) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। होंडा अमेज ने मई महीने में कुल 2,660 यूनिट कार की बिक्री दर्ज की है। इस दौरान अमेज की बिक्री में सालाना आधार पर 33 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 1,998 यूनिट का था। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।150% बढ़ गई होंडा सिटी की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा की दिग्गज सेडान सिटी रही है। होंडा सिटी की बिक्री में सालाना आधार पर 150 पर्सेंट की धमाकेदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता ...