नई दिल्ली, जून 28 -- होंडा इंडिया इन दिनों भारतीय मार्केट में पूरी तरह छा जाने के मूड में है। पिछले ही महीने कंपनी ने देश में अपनी नई 2026 होंडा सिटी और बिल्कुल नई होंडा ZR-V e:HEV हाइब्रिड एसयूवी को लॉन्च कर बड़ा धमाका किया था। लेकिन होंडा की रफ्तार यहीं रुकने वाली नहीं है। बता दें कि जापानी ब्रैंड अगले 9 से 12 महीनों के भीतर भारत में तीन नई शानदार एसयूवी गाड़ियां उतारने की तैयारी कर रहा है। साल 2027 तक आने वाली इन एसयूवी कारों की लिस्ट में आपको पेट्रोल (ICE), हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक (EV) का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं होंडा के इन तीन अपकमिंग मॉडल्स के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- खरीदनी है नई हैचबैक? मार्केट में जल्द होने वाली है इन 3 धाकड़ कारों की एंट्रीहोंडा ZR-V हाइब्रिड यह होंडा की एक ग्लोबल हाइ...