नई दिल्ली, मार्च 23 -- जापानी दिग्गज होंडा (Honda) भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अपनी बादशाहत और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने राजस्थान के अलवर जिले में स्थित अपने टपुकारा प्लांट के विस्तार का ऐलान किया है। इसके लिए होंडा लगभग 1,500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करेगी। टपुकारा प्लांट की यह नई प्रोडक्शन लाइन साल 2028 तक पूरी तरह चालू होने की उम्मीद है। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 6,70,000 यूनिट होगी। इस विस्तार के साथ ही इस प्लांट की कुल क्षमता बढ़कर 20.1 लाख यूनिट प्रति वर्ष हो जाएगी। इससे इलाके में 2,000 से ज्यादा नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। यह भी पढ़ें- बाइक के साथ Rs.8888 का शानदार हेल्मेट फ्री, कीमत में भी Rs.28 हजार की कटौतीपूरे भारत में होंडा कर रही विस्तार होंडा का यह निवेश केवल राजस्थान तक सीमित नहीं ह...