धारूहेड़ा, जनवरी 25 -- धारूहेड़ा में होंडा कंपनी के मैनेजर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। धारूहेड़ा की पॉश एम2के सोसाइटी में बीती रात यह घटना हुई। मृतक की पहचान हरियाणा के भिवानी के रहने वाले 48 साल के अमित सांगवान के रूप में हुई है। वह टपूकड़ा स्थित होंडा कंपनी में लंबे समय से कार्यरत थे और क्वालिटी मैनेजर के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी भिवानी में लेक्चरर है और वहीं रहती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।ऊंचाई से गिरते ही दम तोड़ा अमित सांगवान धारूहेड़ा की एम2के सोसाइटी में अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे। रात करीब 12 बजे उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने फ्लैट की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने जब शव को देखा, तो तुरंत इस...