मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गोला बांध रोड में होंडा कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर बेचा जा रहा नकली इंजन ऑयल जब्त किया गया है। कोलकाता से आए इआईपीसी (इन फोर्शर ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर की शिकायत पर यह छापेमारी की गयी। इस दौरान गोदाम से ऑटोमोबाइल ब्रांड होंडा के नाम पर बेचे जा रहे फर्जी लुब्रिकेंट्स का खुलासा हुआ। इआईपीसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी सानी घोष की शिकायत पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोला बांध रोड स्थित एक ऑफिस सह गोदाम से शहर व इसके आसपास के इलाके में बड़े पैमाने पर नकली इंजन ऑयल की सप्लाई की जा रही है। नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जब गोदाम पर छापेमारी की गई तो वह...