नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने अप्रैल 2026 के लिए अपनी कारों पर दिए जाने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में शामिल दोनों सेडान सिटी और अमेज पर इस महीने 1.80 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अमेज पर 30,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ दूसरे बेनिफिट दे रही है। वहीं, सिटी पर 1.80 लाख रुपए तक के डिस्काउंट के साथ दूसरे बेनिफिट भी देगी। अमेज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.10 लाख रुपए है। जबकि, सिटी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.95 लाख रुपए है। चलिए इन दोनों के डिस्काउंट के बारे में डिटेल से जानते हैं। >> होंडा अमेज 2nd जेन: 20000 रुपए का कैश डिस्काउंट + 10000 रुपए का एक्सचेंज + कॉर्पोरेट + डिस्काउंट कीमत पर 7 साल की EW + लॉयल्टी बेनिफिट >> होंडा अमेज 3rd जेन: 15000 रुपए का कैश डिस्काउंट ...