रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने चेकिंग अभियान के दौरान रुद्रपुर में एक हॉस्पिटल समेत तीन स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। उपखंड अधिकारी अन्नू अरोड़ा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण खंड रुद्रपुर की टीम ने 15 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ताओं को पकड़ा। पहली कार्रवाई खेड़ा क्षेत्र में फैशन फुटवियर के पास की गई, जहां फरीद पुत्र अहमद हुसैन के परिसर में 1.224 किलोवाट विद्युत भार की चोरी पाई गई। दूसरी कार्रवाई कृष्णा हॉस्पिटल, डिल्लो फार्म किच्छा बाईपास, रुद्रपुर में की गई। यहां नितिन अग्रवाल पुत्र विजय कुमार द्वारा 3.492 किलोवाट विद्युत भार की चोरी की जा रही थी। तीसरे मामले में खेड़ा, रुद्रपुर निवासी फैदान अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.