मथुरा, मई 12 -- आकाश सिम्स हॉस्पिटल में चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन एवं मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों के लिए नि:शुल्क मनोचिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें टेंशन, नींद न आना, सिरदर्द, घबराहट, नशे की समस्या, बहकी बातें करना एवं शक्की स्वभाव से जुड़े मरीजों ने लाभ लिया। शिविर में मनोचिकित्सा विभाग की सलाहकार डॉ. मेघना गुप्ता ने 35 से ज्यादा मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। डॉ. मेघना गुप्ता ने कहा कि जागरूकता की कमी एवं मानसिक बीमारियों को लेकर गलत धारणाओं के कारण लोग समय पर मनोचिकित्सक से परामर्श नहीं लेते। उन्होंने बताया कि चिंता, अवसाद, नींद में गड़बड़ी, व्यवहार में बदलाव एवं नशे की लत जैसी समस्याओं में विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत : डॉ. ताराशंकर समय पर पहचान एवं इलाज से मरीजों...