मथुरा, जून 2 -- एसकेएस हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जरी विभाग में गंभीर तीव्र नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस, सेप्टिक शॉक एवं अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित एक मरीज का सफल उपचार कर उसे नया जीवन दिया गया। मरीज को अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में संक्रमण के कारण उसकी कई शारीरिक प्रणालियां प्रभावित पाई गईं। मरीज की नाजुक स्थिति देखते हुए डॉ. निशा जैन एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी टीम के नेतृत्व में तत्काल उपचार शुरू किया। इस दौरान एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर टीम तथा रेडियोलॉजी विभाग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मरीज की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आपातकालीन सर्जरी की। यह भी पढ़ें- दून अस्पताल के डॉक्टरों ने नौ घंटे की सर्जरी कर बचाई बुजुर्ग की जान ऑपर...