हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से हृदय रोगी का सफल उपचार
मथुरा, मई 21 -- मथुरा। शहर स्थित मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक हृदय रोगी का सफल उपचार किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को कुछ ही घंटों में राहत मिलने लगी और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों के विकास से जटिल हृदय रोगों का उपचार अब अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो गया है। पहले कार्डियोलॉजी प्रक्रियाओं में मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था और उपचार में अधिक समय लगता था, लेकिन आधुनिक तकनीकों के कारण अब यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं पहले केवल बड़े महानगरों के अस्पतालों में उपलब्ध थीं, वे अब मथुरा में भी मरीजों को मिल रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। डॉ. अग्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.