हॉस्पिटल ने अल्ट्रासाउंड की फर्जी रिपोर्ट देकर महिला को दी गर्भपात कराने सलाह
मथुरा, मई 8 -- नगर के निजी अस्पताल में मौत का डर दिखाकर अबॉर्शन कराने और 30 हजार रुपए का खर्चा बताने के मामले में न्यायालय ने कोसीकलां पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिये हैं। पैसे ऐंठने की वजह से किए गए इस खेल की शिकायत पीड़ित द्वारा उच्चाधिकारियों तक की गयी लेकिन सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। जिसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोसीकलां निवासी निधि पत्नी गणेश अप्रैल में पेट में दर्द हेने पर इलाज के लिए लाइफ लाइन हॉस्पिटल कोसीकलां गयी थीं। जहां डा. सीमा अग्रवाल ने अल्ट्रासाउंड कराया। डाक्टर ने रिपोर्ट देखकर कहा कि निधि को 'मोलक प्रेगनेंसी' है और पेट में ढाई माह का बच्चा है। बच्चे के पैर नहीं हैं। अगर तुरंत अबॉर्शन नहीं कराया गया, तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। इस ऑपरेशन के लिए डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.