गंगापार, मार्च 20 -- मऊआइमा थाना क्षेत्र के मोहनगंज निवासी अजय कुमार गुरुवार को अपने छोटे भाई अमित कुमार को ब्लॉक बाजार समीप स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की भोर अपनी बाइक देखने गया तो देखा बाइक वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास तलाश की और बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...