नोएडा, मार्च 26 -- ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित निजी हॉस्टल के कमरे से छात्रों के लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए गए। घटना के समय पीड़ित छात्र बाहर गए थे। छात्रों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक छात्र विशाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विशाल ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी हॉस्टल में रहता है। हॉस्टल के कमरा नंबर-305 और 306 में 18 मार्च को चोरी हुई। बदमाश कमरे से तीन लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी करके ले गए। पीड़ित छात्र कमरे पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...