नोएडा, फरवरी 17 -- ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक हॉस्टल में छात्र के कमरे से चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। छात्र देव तिवारी ने पुलिस को बताया कि हॉस्टल के कमरे से उसका पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में दस हजार रुपये और उसकी आईडी रखी थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...