मेरठ, मार्च 17 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय हॉस्टल में सोमवार को एक कोबरा बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र मनीष के कमरे में घुस गया। जिससे छात्र के होश उड़ गए। जानकारी पर काफी संख्या में छात्र मनीष के कमरे के बाहर जमा हो गए। वन विभाग को सूचना दी गई। वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को रेस्क्यू कर ले गई। वन अफसरों का कहना है कि कोबरा को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...