बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज अवंती बाई लोधी हॉस्टल के सभागार में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करते हुए प्रचार सामग्री वितरित की। डॉ. गुप्ता ने बताया कि कुष्ठ रोग माइक्रोबैक्टेरियम लेप्री नामक बैक्टीरिया से होता है और यह अन्य बीमारियों की तरह ही एक सामान्य रोग है। इसके मुख्य लक्षणों में त्वचा पर दाग-धब्बे, उनमें सुन्नपन, खुजली न होना, कानों पर गांठें और बाहरी तंत्रिकाओं का प्रभावित होना शामिल है। उन्होंने जोर दिया कि एमडीटी के सेवन से यह रोग पूर्णतः ठीक हो जाता है और समय पर इलाज से विकलांगता से बचा जा सकता है। गोष्ठी में एनएमए मानवीर सिंह और पीएमडब्ल्यू गौरव यादव,आदित्य सिंह मौजूद रहे।...