हॉस्टल नहीं हैं, 40-40 छात्र एक ही पीजी में रहने पर मजबूर; सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर बोले राहुल गांधी
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढह गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कुछ का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है तो कई अब भी फंसे हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं। मेरी अपील है कि एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुंचे, घायलों को तुरंत सर्वोत्तम संभव इलाज मिले, ताकि किसी को भी बचाने में कोई कसर न छोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.