दरभंगा, जून 7 -- संजय लाला,दरभंगा। हॉस्टल नहीं मिलने से नाराज दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2025 बैच के पांच दर्जन से अधिक छात्रों ने शनिवार की सुबह कर्पूरी चौक के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि प्राचार्य के समझाने के बाद जाम हटा लिया गया। इसके बाद वे अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन पहुंच गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से पर्याप्त आवासीय व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण उन्हें कैंपस के बाहर किराये के मकानों में रहना पड़ रहा है। इससे उनकी सुरक्षा भी दांव पर है। वे अविलंब हॉस्टल में रूम आवंटित करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि कैंपस से बाहर रहने के कारण उन्हें प्रतिमाह किराए के रूप में 10 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भी उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ र...